ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी

Road Accident: तेज बाइक चलाने की जिद ने ली दो दोस्तों की जान, तीसरे की हालत गंभीर

Road Accident: यह दुखद घटना इस बात का उदाहरण है कि क्यों हमें हमेशा तेज गति से बाइक चलाने से परहेज करनी चाहिए, यह आपकी आकस्मिक मौत का कारण बन जाएगा और आपके परिजनों को जिंदगी भर आपकी गलती की सजा भुगतनी होगी.

Road Accident

30-Apr-2025 06:44 PM

By First Bihar

Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां, एक हाई स्पीड बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. जिसके कारण 2 युवक की मौत हो गई है. जबकि 1 युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा. यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर स्कूल के समीप की है.


ये तीनों दोस्त हाई स्पीड बाइक केटीएम से जा रहे थे. बाइक की गति बहुत ज्यादा होने की वजह से वह अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधा जाकर पेड़ से टकरा गई. पेड़ से टकराने के कारण मौके पर ही एक दोस्त की जान चली गई, जबकि 1 दोस्त को इलाज के दौरान अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. वहीं तीसरे दोस्त की हालत नाजुक बताई जा रही है.


इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी. इसके बाद फिर इस भीषण दुर्घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई. सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल युवकों को इलाज हेतु अस्पताल  में भर्ती कराया गया, जहाँ एक और की जान चली गई. इस बारे में बात करते हुए पंचायत समिति प्रतिनिधि गौरीशंकर ने बताया कि हाई स्पीड बाइक से लड़के बाघी चौक से अपने घर की तरफ आ रहे थे. तभी अचानक से बैलेंस बिगड़ने से पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई, जिसके कारण दो युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है.


मृतक युवकों की पहचान धर्मेंद्र सहनी के पुत्र गुड्डू कुमार और मुकेश साहनी के पुत्र ऋतिक कुमार के रूप में हुई है. जबकि घायल व्यक्ति की पहचान लाल सहनी के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है. इस घटना के बाद गाँव में मातम का माहौल है, जबकि पीड़ित परिवारों के हाल तो ऐसे हैं जिसके बारे में शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.


राजन कुमार की रिपोर्ट