ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा

कभी भी आपके घर पहुंच सकती है पुलिस! किराएदारों का होगा वेरिफिकेशन, मकान मालिकों को भी हिदायत

मुजफ्फरपुर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक नया तरीका निकाला है. अब जिले के सभी थाना क्षेत्रों में किरायेदारों का वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसके लिए मकान मालिकों को भी किरायेदारों की जानकारी पुलिस को देनी होगी.

12-Feb-2025 09:23 AM

By First Bihar

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में किराएदारों की पहचान को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में किराए के मकान में रहने वालों की जानकारी अब पुलिस के पास डाटा के रूप में सुरक्षित रहेगी। इसके लिए सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मकान मालिकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे किराएदारों को रखने से पहले उनका सत्यापन कराएं और आधार कार्ड समेत अन्य विवरण की प्रति नजदीकी थाने में जमा कराएं। 


जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और किराए के मकान में अपराधियों के छिपे होने की खबरों के बाद पुलिस मुख्यालय ने यह सख्त कदम उठाया है। अब बिना सत्यापन के किसी को भी मकान किराए पर देना मुश्किल हो सकता है। एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षकों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में घर-घर जाकर किराएदारों का सत्यापन शुरू कर दिया है। अहियापुर, सदर और काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी है। 


सत्यापन के दौरान पुलिस ने किराएदारों से उनकी पहचान के बारे में पूछताछ की। मकान मालिकों से किराएदारों के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर मांगे गए। इसके अलावा मकान मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किराएदार का सत्यापन अनिवार्य है। सभी दस्तावेजों की एक कॉपी अपने पास रखें, दूसरी कॉपी थाने में जमा कराएं। ✔ घर में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


अगर कोई मकान मालिक बिना सत्यापन के मकान किराए पर देता है और कोई संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो पुलिस उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर सकती है। मुजफ्फरपुर में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कई अपराधी किराए के मकान में छिपकर अपराध कर रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए अब पुलिस के पास किराएदारों का पूरा रिकॉर्ड होगा, ताकि अपराध पर लगाम लगाई जा सके।