Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
28-Dec-2025 08:51 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस के दुकानदारों ने उस पर हमला किया और उसके गहने और पैसे छीन लिए। पीड़िता जब शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची तो उसे कथित तौर पर निराशा मिली।
पीड़िता सोनम देवी ने बताया कि उसके पति की दो साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तब से वह अपने तीन बच्चों और बुजुर्ग पिता का पेट पालने के लिए टोल टैक्स के पास चाय-पान की दुकान चलाती है। महिला का आरोप है कि 25 दिसंबर की शाम पड़ोसी दुकानदार मोकिम और शकील ने उस पर हमला किया, जिससे उसे चोटें आईं। उसका यह भी आरोप है कि हमलावरों ने उसके गले से सोने की चेन और दुकान से 3600 रुपये लूट लिए।
पीड़िता का कहना है कि जब वह इस घटना की शिकायत लेकर मनियारी थाना पहुंची, तो थानेदार ने उसकी शिकायत ठीक से नहीं सुनी और उसे ही डांट-फटकार लगाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि थानेदार ने उससे कहा कि उसने आरोपी को गाली क्यों दी और अगर गाली देगी तो पिटेगी ही। पीड़िता ने थानेदार से हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा किया है।
पीड़िता ने बताया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहे हैं। इस मामले में सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने कहा कि अगर इस तरह का मामला सामने आया है तो यह गंभीर है और पुलिस अधिकारी का ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर इसकी जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिस अधिकारी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह घटना पुलिस की कार्यशैली और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, खासकर उन बेसहारा महिलाओं के लिए जो मुश्किल परिस्थितियों में अपना जीवन यापन कर रही हैं।
मुजफ्फरपुर सीटी एसपी कोटा किरण कुमार कहा कि दोनों पक्ष के तरफ से थाना में लिखित दिया गया है कि हमको केस नहीं करना है मामला सुलझ गया है। वैसे मामले की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ को जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है ।