मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
12-Dec-2025 09:53 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करजा थाना क्षेत्र के पोखरेरा टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने मौके से वाहन के मालिक समेत दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि विभाग को गोपनीय जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश से छपरा के रास्ते होते हुए मुजफ्फरपुर आ रही एक सफेद रंग की लग्जरी कार में शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया और पोखरेरा टोल प्लाजा के पास सघन जांच अभियान शुरू किया गया।
चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस भी हैरान रह गई। तस्करों ने शराब को छिपाने के लिए शातिराना तरीका अपनाया था। शराब की पेटियां कार की सीटों के नीचे और डिक्की में बेहद छुपाकर रखी गई थीं। पुलिस ने कार से कुल 11 कार्टन अवैध विदेशी शराब बरामद की।
मौके से जिन दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान सीतामढ़ी जिले के रहने वाले सुमीर कुमार (वाहन मालिक) और शराब कारोबारी सुशांत कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार विशेष निगरानी और अभियान चलाए जा रहे हैं।
यह कार्रवाई इसी का परिणाम है। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों के खिलाफ मद्य निषेध कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस सफल कार्रवाई ने जिले में शराब तस्करी के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।