जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
11-Mar-2026 08:27 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। मुजफ्फरपुर पूर्वी और पश्चिमी के अनुमंडल पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आम जनता को सूचित किया है कि विश्व के मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध का स्थानीय गैस आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
प्रशासन की पैनी नजर और नई व्यवस्था
हाल ही में अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा गैस कंपनियों के अधिकारियों और वितरकों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बुकिंग अंतराल: वर्तमान स्थिति को देखते हुए गैस बुकिंग की प्रक्रिया पिछले गैस वितरण के 25 दिनों के अंतराल पर निर्धारित की गई है। FIFO प्रणाली लागू होगा। वितरकों को निर्देश दिया गया है कि वे 'पहले आओ, पहले पाओ' (First In First Out) के आधार पर पारदर्शिता के साथ गैस का वितरण सुनिश्चित करें।
बुकिंग और शिकायत के माध्यम
उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस कॉल, एसएमएस, व्हाट्सएप या आईवीआरएस के माध्यम से पहले की तरह ही बुकिंग कर सकते हैं। किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता अपनी गैस पासबुक पर दर्ज टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए विशिष्ट ईमेल आईडी भी जारी की गई हैं।
कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि गैस की पैनिक बुकिंग या खरीदारी न करें। गैस गोदाम या डिलीवरी कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को नियमित निरीक्षण और छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं। कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी। प्रशासन की अपील: "सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।"