Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
17-Sep-2025 10:17 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्कूल के प्ले ग्राउंड में बाल वाटिका के 6 वर्षीय छात्र को रस्सी से बांधकर पोल से उल्टा लटका दिया गया। पीड़ित बच्चे की मां खुद इसी विद्यालय में टीचर हैं। उन्होंने स्कूल प्रशासन से इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। थाने में भी आवेदन दिया वहां भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तब उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
घटना 19 अगस्त की शाम करीब सवा 5 बजे की है। बच्चे की मां ने कोर्ट में परिवाद दायर किया है। यह बताया कि उस वक्त वो सातवीं कक्षा में बच्चों को पढ़ा रही थी। तभी एक छात्र ने आकर बताया कि आपका बेटा प्ले ग्राउंड के ओपन जिम के पोल से उलटा लटका हुआ है। जब वो वहां पहुंचीं तो देखा कि उनके बेटे रस्सी से बांधकर उलटा लटकाया गया था। विद्यालय के एक स्टाफ ने रस्सी खोलकर बच्चे को नीचे उतारा और इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।
शिक्षिका का कहना है कि उनका बेटा घटना से बेहद डर गया था। उसने बताया कि "एक भैया" ने उसे उलटा लटका दिया था। इस मामले की सूचना तत्काल उपप्राचार्य को दी गई, लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 22 अगस्त को महिला ने काजी मोहम्मदपुर थाने में लिखित आवेदन दिया, लेकिन वहां भी कार्रवाई नहीं हुई।
कार्रवाई न होने से परेशान होकर पीड़ित मां ने अपने पुत्र की ओर से सीजेएम राजकपूर की अदालत में परिवाद दाखिल किया है। इसमें अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रख लिया है। महिला शिक्षक ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय के प्राचार्य मामले को दबाने का दबाव बना रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। इतना ही नहीं, प्राचार्य पर मीडिया में गलत बयान देने का भी आरोप लगाया गया है।