Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप
16-Mar-2026 02:39 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला जिले के करजा थाना क्षेत्र का है, जहाँ सोमवार को बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने जेडीयू नेता धनंजय शर्मा के भाई और जाने-माने बिजनेसमैन देवेश शर्मा को निशाना बनाया। अपराधियों ने ना सिर्फ उनसे सोने की चेन लूट ली, बल्कि विरोध करने पर जानलेवा हमला करते हुए गोलीबारी भी की। हालांकि इस घटना में देवेश शर्मा बाल-बाल बच गए।
पकड़ी पुल के पास हुई वारदात
मिली जानकारी के अनुसार, व्यवसायी देवेश शर्मा पकड़ी पुल के समीप से गुजर रहे थे, तभी बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की। जब देवेश शर्मा ने इसका कड़ा विरोध किया, तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से उन पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वे सुरक्षित बच गए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने बरामद किया खोखा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही 'डायल 112' की टीम और करजा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और वहां से एक खोखा बरामद किया है, जो अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली का सबूत है।
जांच में जुटी पुलिस
करजा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। जेडीयू नेता के भाई के साथ हुई इस वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।