तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
16-Mar-2026 10:14 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने होली के दिन अहियापुर थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी जीतन राय को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कई गंभीर मामलों में वांछित था।
वर्चस्व की लड़ाई में मारी थी गोली
घटना होली की शाम अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर की है। पुलिस के अनुसार, आपसी रंजिश और क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें आयुष कुमार नामक एक किशोर को गोली लग गई थी। घायल किशोर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने पुलिस को दिए बयान में हमलावरों की पहचान की थी। इसी आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
सात में से चार आरोपी अब तक गिरफ्तार
नगर डीएसपी-2 बिनीता सिन्हा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस गोलीबारी कांड में कुल सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद अब तक जीतन राय सहित चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। तीन अन्य आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम छापेमारी कर रही है।
गोल्ड लूट समेत कई मामलों में था वांटेड
गिरफ्तार जीतन राय एक कुख्यात अपराधी है। डीएसपी ने बताया कि उसके खिलाफ अहियापुर, कांटी और सदर थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। वह सदर थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी 'गोल्ड लूट' की घटना में भी मुख्य आरोपी था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। अंततः उसे उसके घर के पास से ही दबोच लिया गया। पुलिस अब फरार चल रहे बाकी तीन अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है।