ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी

मुजफ्फरपुर पुलिस ने लुटेरा गिरोह का किया भंडाफोड़, ट्रक से लूट की लाखों रूपये की दवाइयां बरामद

मुजफ्फरपुर पुलिस ने अंतर-जिला गिरोह के एक अपराधी को गिरफ्तार कर लूटे गये दवाइयों से भरे ट्रक को बरामद किया है। चालक और खलासी को सुरक्षित मुक्त कराया गया है। पुलिस ने हथियार और लग्जरी कार जब्त किया है, जबकि अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

25-Dec-2025 07:41 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक बेहद सनसनीखेज लूट मामले का खुलासा करते हुए अंतर-जिला गिरोह के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न केवल लूटा गया ट्रक सुरक्षित बरामद किया, बल्कि ट्रक चालक और खलासी को भी बदमाशों के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया है। यह पूरी कार्रवाई मुजफ्फरपुर के फकुली थाना क्षेत्र में अंजाम दी गई।


क्या है पूरा मामला?

घटना की शुरुआत हाजीपुर-जंदाहा रोड से हुई, जहाँ अपराधियों ने एक कुरियर लोड ट्रक को अपना निशाना बनाया। इस ट्रक में भारी मात्रा में दवाइयां लदी हुई थीं। करीब एक दर्जन की संख्या में आए अपराधियों ने ट्रक को रोककर चालक और खलासी को गन पॉइंट पर ले लिया। बदमाशों ने ट्रक का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया और चालक को अपनी लग्जरी कार में बंधक बनाकर उसे स्कॉर्ट करने लगे, जबकि खलासी को चार बदमाशों ने ट्रक के भीतर ही बंधक बनाए रखा।


पुलिस की सतर्कता से विफल हुई साजिश

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मुख्य मार्ग छोड़कर ग्रामीण रास्तों से मुजफ्फरपुर की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान फकुली थाना की पुलिस टीम की नजर एक संदिग्ध ट्रक और उसके पीछे चल रही लग्जरी कार पर पड़ी। संदेह होने पर जब पुलिस ने वाहनों को रोकने का इशारा किया, तो अपराधी पुलिस को देख भागने लगे।


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की, जिसके परिणामस्वरूप एक अपराधी को मौके पर ही दबोच लिया गया। हालांकि, अन्य बदमाश अंधेरे और ग्रामीण रास्तों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए अपराधी के पास से पुलिस ने दो लोडेड हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई लग्जरी कार बरामद की है।


SSP ने किया गिरोह का खुलासा

मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक बड़ा अंतर-जिला गिरोह है, जिसके सदस्य वैशाली, हाजीपुर और मोतिहारी के रहने वाले हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़ा गया अपराधी खुद मोतिहारी का एक दवा कारोबारी बताया जा रहा है। गिरोह की योजना लूटी गई दवाइयों को मोतिहारी ले जाकर ठिकाने लगाने की थी।


बरामदगी और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने ट्रक, उसमें लदी दवाइयां, दो लोडेड हथियार और लग्जरी कार जब्त कर ली है। एसएसपी ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल लाखों की संपत्ति बच गई, बल्कि दो मासूमों (चालक और खलासी) की जान भी सुरक्षित रही।news imagenews imagenews imagenews imagenews image