11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला
10-Mar-2026 04:16 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन जगदीश गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 55 वर्षीय ठेकेदार मुंटून सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए न्यू पटना बाईपास को कपरपुरा रेलवे गुमटी के समीप जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
क्या है पूरा मामला?
बताया जाता है कि पेशे से ठेकेदार मुंटून सिंह काम के सिलसिले में बाहर रहते थे। बीती रात दरभंगा में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। आनन-फानन में उन्हें एम्बुलेंस के जरिए मुजफ्फरपुर स्थित उनके पैतृक आवास लाया गया, लेकिन घर पहुँचते ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यह सामान्य मौत नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरी साजिश या संदिग्ध कारण हो सकती हैं। इसी मांग को लेकर परिजन सड़क पर उतर आए और जांच की मांग करते हुए फोरलेन पर प्रदर्शन करने लगे।
पुलिस की कार्रवाई और आश्वासन
हंगामे और सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसडीपीओ वेस्ट-01 सुचित्रा कुमारी और कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के उचित कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया, जिसके बाद बहाल हो सका।
जांच में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने मीडिया को बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा, परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है; आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।