ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Bihar News: बिहार के इस जिले में चला प्रशासन का बुलडोज़र, अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन

Bihar News: मुज़फ़्फ़रपुर के बोचहा प्रखंड सरफ़ुद्दीनपुर बाज़ार में प्रशासन ने अवैध मकान और दुकानों को ढहाने के लिए लगातार दूसरे दिन बुलडोजर चलाया। अतिक्रमण हटाने और सड़क को साफ़ रखने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

06-Jan-2026 05:45 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar News: मुज़फ़्फ़रपुर में ज़िला प्रशासन ने बोचहा प्रखंड सरफ़ुद्दीनपुर बाज़ार में अवैध मकान, दुकान पर लगातार दूसरे दिन भी बुलडोजर चलाया। अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान में BDO और CO के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। लगातर दूसरे दिन बीच बाजार बुलडोजर चलने से अफरा-तफरी मची रही।


कार्रवाई में अवैध निर्माणों को बुलडोज़र की मदद से ढहाया गया और सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को भी चेतावनी दी जा रही थी कि सड़क पर गाड़ी नहीं खड़ी करे। गाड़ी खड़ी करने से सड़क जाम होती है और उससे जाम की समस्या होती है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के ख़िलाफ़ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, इसका उद्देश्य सड़कों को साफ़ करना और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना है।


पूरे मामले को लेकर बोचहा सीओ विश्वजीत सिंह ने बताया की बोचहा सरफुद्दीन बाजार में बुलडोजर की कार्रवाई हुई है। लोगों को माइकिंग कर पहले ही बता दिया गया था कि जिनका भी मकान- दुकान अवैध है वह जल्द से जल्द खाली कर दें नहीं तो प्रशासन का पीला पंजा चलाया जाएगा। फिर भी लोग नहीं माने तो बुलडोजर एक्शन चलाया गया है। लोगों को अलर्ट किया गया है कि आगे से ऐसी गलती नहीं करें।