बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
08-Mar-2026 02:21 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी ने मुजफ्फरपुर में पप्पू सहनी के कथित फेक एनकाउंटर मामले को लेकर पुलिस प्रशासन और सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला निषाद समाज के सम्मान से जुड़ा है और यदि यह फेक एनकाउंटर है तो दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। सहनी ने घोषणा की कि 10 मार्च को वीआईपी के कार्यकर्ता मुजफ्फरपुर पहुंचकर पुलिस प्रशासन से इस मामले में जवाब मांगेंगे।
विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज एक बार फिर मुजफ्फरपुर में पप्पू सहनी इनकाउंटर को लेकर पुलिस पर सवाल खड़ा किया। मुकेश सहनी ने साफ लहजे में कहा कि पप्पू सहनी को फेक इनकाउंटर में हत्या की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि उनकी हत्या क्यों की गई?
उन्होंने आज फेसबुक लाइव आकर कहा कि यदि हत्या हुई, तो हत्या करने वालों पर हत्या के मामले की प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की गई? हत्या करने वालों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? मृतक के परिवारों को मुआवजा क्यों नहीं मिला? सदस्यों को नौकरी क्यों नहीं दी गई? इन्हीं सवालों को लेकर वीआईपी के कार्यकर्ता 10 मार्च को दिन के 12 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे और इन सवालों का जवाब पुलिस प्रशासन से मांगेंगे। उन्होंने कहा कि एसपी से मुलाकात कर उनसे यह सवाल किया जाएगा कि पप्पू सहनी के पैर में गोली लगी तो उनका उचित इलाज क्यों नहीं कराया गया?
पूर्व मंत्री सहनी ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि निषाद समाज को कुचलने नहीं दिया जाएगा। बिहार में पिछड़ा समाज जागरूक हो चुका है। आज बिहार में निषाद समाज को पहचान बनाने की जरूरत नहीं है। इस मामले में सरकार को जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुजफ्फरपुर आने की अपील करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर जिला कमेटी की लड़ाई में सभी साथ आएं।
उन्होंने कहा कि अभी हमारी उम्र 45 साल है, अगला 30 साल हमारे पास है। हमलोग मजबूती से एकजुट होकर संघर्ष कर अपना संकल्प पूरा करेंगे। उन्होंने हाल की राजनीतिक हलचल को लेकर कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर भाजपा सत्ता में आई, लेकिन अब उन्हें बिहार से हटाने के लिए अब राज्यसभा भेजा जा रहा है। बिहार की जनता सब देख रही है, आने वाले समय में भाजपा को जवाब भी देगी। वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि 11 मार्च को अमर शहीद जुब्बा सहनी शहादत दिवस भी है। मुजफ्फरपुर में अमर शहीद का शहादत दिवस भी मनाया जाएगा.