दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
07-Mar-2025 03:36 PM
By First Bihar
Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। बारात जा रही तेज रफ्तार कार नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि कार पर सवार 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना देवरिया बाजार के एक्मा पुल के पास की है।
दरअसल, देवरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां बारात जा रही एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि कार में कुल 9 लोग सवार थे, जो हादसे का शिकार हो गए। गोताखोरों की मदद से सभी लोगों सुरक्षित बाहर निकाला गया। तीन लोगों की हालत गंभीर थी, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस वे मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।