ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / bihar / muzaffarpur-news / Bihar News: ‘पास नहीं हुए तो शादी रुक जाएगी’, BRABU की आंसर शीट...

Bihar News: ‘पास नहीं हुए तो शादी रुक जाएगी’, BRABU की आंसर शीट को देखकर परीक्षक हैरान; किसी ने तो लव लेटर ही लिख डाला

Bihar News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की स्नातक सेमेस्टर-2 परीक्षा की कॉपियों में अजीबो-गरीब उत्तर सामने आए हैं। कहीं प्रेम पत्र तो कहीं शादी रुकने की गुहार लिखकर छात्रों ने परीक्षकों को हैरान कर दिया है।

15-Dec-2025 12:48 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय की स्नातक सेमेस्टर-2 (सत्र 2024–28) की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों के अजीबो-गरीब जवाब सामने आए हैं। कॉपियों की जांच कर रहे परीक्षकों का कहना है कि कई छात्रों ने प्रश्नों के उत्तर में विषय से हटकर बेवजह की बातें लिख दी हैं। कहीं किसी ने प्रेम पत्र लिख दिया है तो किसी ने यह तक लिखा है कि यदि इस बार पास नहीं हुए तो उसकी शादी रुक जाएगी। ऐसी कॉपियों को देखकर परीक्षक भी हैरान हैं।


बताया जा रहा है कि फिजिक्स विषय की एक कॉपी में फिजिकल फिजिक्स से जुड़े सवालों के जवाब की जगह छात्र ने खेल-कूद के महत्व पर लंबा विवरण लिख दिया। इसी तरह केमेस्ट्री और हिस्ट्री विषयों में भी कई छात्रों ने अपनी मनमर्जी से उत्तर लिखे हैं। स्नातक सेमेस्टर-2 की करीब पांच लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जानी है, जिनमें बड़ी संख्या में ऐसी कॉपियां सामने आ रही हैं।


हिंदी विषय में भी चौंकाने वाली गलतियां देखने को मिली हैं। वैकल्पिक प्रश्नों की श्रेणी में एक छात्र ने ‘पद्मावत’ का लेखक देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को बता दिया, जबकि इसका लेखक मलिक मुहम्मद जायसी हैं। शिक्षकों का कहना है कि जिन छात्रों का ऑनर्स विषय हिंदी नहीं है और जिन्होंने हिंदी को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना है, उनकी कॉपियों में ऐसी त्रुटियां अधिक पाई जा रही हैं। हालांकि हिंदी ही नहीं, अन्य विषयों में भी छात्रों ने परीक्षकों को हैरान करने वाले उत्तर लिखे हैं।


एक परीक्षक ने बताया कि एक छात्र ने अपनी कॉपी में लिखा है कि यदि वह इस बार पास नहीं हुआ तो उसकी शादी नहीं होगी। छात्र ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए लिखा कि पहले भी वह स्नातक में प्रमोट हो चुका है और लड़की वाले शादी की मुहूर्त निकालने वाले हैं, सिर्फ उसके रिजल्ट का इंतजार है। अच्छे रिजल्ट पर इसी लगन में शहनाई बजने की बात भी उसने कॉपी में लिखी है।


वहीं, विज्ञान विषय की एक कॉपी में छात्र ने उत्तर की जगह प्रेम पत्र लिख दिया। कॉपी जांचने वाले शिक्षक प्रेम पत्र पढ़कर हैरान रह गए, जिसमें शादी के बाद जीने-मरने की कसमें तक लिखी हुई थीं। कई छात्रों ने पास कराने पर गुरु-दक्षिणा के रूप में मिठाई खिलाने का वादा भी कॉपियों में लिखा है। कुछ छात्रों ने बीमारी का हवाला देते हुए उत्तर की जगह बाकायदा आवेदन लिख दिया है और अपनी स्थिति को देखते हुए पास करने की गुहार लगाई है।