पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
22-May-2025 06:48 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान पांच लड़कियां डूब गईं। तीन को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। घटना के करीब 24 घंटे के बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों बच्चियों के शव को नदी से बरामद कर लिया। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र की है।
मृतक लड़कियों की पहचान कोल्हुआ की रहने वाली 11 साल की सोनम और 14 वर्षीय कृष्णा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर पांचों लड़कियां बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान पांचों लड़कियां डूबने लगी। जिसके बाद वहां मौजूद शख्स ने तीन लड़कियों को बचा लिया लेकिन दो नदी के गहरे पानी में चली गईं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एनडीआरएफ को मौके पर बुलाया और नदी में लापता दोनों लड़कियों की तलाश शुरू हुई। गुरुवार को शाम चार बजे एनडीआरएफ की टीम ने नदी से दोनों लड़कियों का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।