पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
02-Aug-2025 09:06 AM
By First Bihar
Bihar News: मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात के फसियरबा चौक पर किराना दुकानदार उमेश साह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान रुन्नी सैदपुर सीमांकन के समीप औराई निवासी उमेश साह के रूप में हुई है। उमेश पिछले सात-आठ वर्षों से फसियरबा चौक पर किराना दुकान चला रहे थे।
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि उमेश की मौत करंट लगने से हुई, लेकिन परिजनों ने स्थानीय एक ज्वेलर्स और बर्तन दुकानदार पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पानापुर करियात थानाध्यक्ष साहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस स्थानीय दुकानदार से भी पूछताछ कर रही है।
इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहन जांच का आश्वासन दिया है।
रिपोर्टर: मनोज कुमार