ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / bihar / muzaffarpur-news / Bihar News: मुजफ्फरपुर में दुकानदार का शव बरामद होने के बाद मचा हड़कंप,...

Bihar News: मुजफ्फरपुर में दुकानदार का शव बरामद होने के बाद मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बेनीबाद में कपड़ा प्रेस और पान दुकानदार मनीष बैठा का शव दुकान में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, पुलिस जांच में जुटी।

22-Jul-2025 12:39 PM

By First Bihar

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा चौक कटरा मोड़ पर एक दुकानदार मनीष बैठा का शव उनकी दुकान में मिला है। परिजनों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


यह घटना मंगलवार सुबह मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा चौक कटरा मोड़ की है। बेनीबाद के मिश्रौली गांव निवासी मनीष बैठा, पिता स्व. रामचंद्र बैठा, कपड़ा प्रेस करने और पान-पुड़िया, बिस्कुट-चॉकलेट की दुकान चलाते थे। मंगलवार सुबह जब उनकी झोपड़ी वाली दुकान नहीं खुली तो स्थानीय लोगों ने खुला फाटक हटाकर देखा और मनीष का शव जमीन पर पड़ा पाया।


स्थानीय लोगों ने तुरंत बेनीबाद थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और परिजन पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि मनीष की गला दबाकर हत्या की गई है और फिर शव को दुकान में लाकर रख दिया गया। मृतक के पांव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। परिजनों का कहना है कि यह सुनियोजित हत्या है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस से अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


रिपोर्टर: प्रभात