Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
20-Oct-2025 08:45 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर के व्यस्त बाजार में दिवाली की चमक के बीच रविवार देर शाम एक छोटी सी अपील ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। कल्याणी चौक रोड से जवाहरलाल रोड जाने वाली सड़क पर खरीदारी की भारी भीड़ से जाम लग गया था। परेशान राहगीरों की शिकायत पर नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
वे लोगों से वाहनों को सड़क किनारे करने की अपील कर रहे थे, इसी दौरान कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस झड़प में एक जवान को चोटें आईं, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में किया। घायल जवान को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस का रवैया आक्रामक था, इसी वजह से छोटा सा विवाद भड़क उठा।
वहीं, घायल जवान का कहना है कि वे सिर्फ ट्रैफिक सुधारने की कोशिश कर रहे थे, तभी विरोधियों ने उन पर पत्थर चला दिए। जांच में सामने आया है कि हमला करने वालों में से एक आर्मी जवान भी शामिल था। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस अब आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।