Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
10-Apr-2025 12:52 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित गिजास से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. जहाँ एक पापी दामाद ने लोहे के रॉड से मारकर अपने ससुर की हत्या कर दी है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. मृतक की पहचान 70 वर्षीय रामचंद्र सहनी उर्फ़ डोमन सहनी के रूप में हुई है. वहीं, आरोपी अजय सहनी मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर का रहने वाला है.
परिजनों द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस बार में जब परिजनों से पूछताछ की गई तो यह पता चला कि डोमन सहनी की पुत्री दिल्ली में रहा करती है. इसी बात से अजय नाराज था और बार-बार उसे वापस आने को कहता था. मगर उसकी पत्नी मानने को तैयार नहीं थी.
इस बात को लेकर अजय बेहद गुस्से में था और कई मौकों पर अपने ससुर से आकर विवाद किया करता था, इसी क्रम में इस दफा फिर वह अपने ससुराल पहुंचा और ससुर से इस बारे में उसकी कहासुनी शुरू हो गई. बात आगे बढ़ी और दामाद अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाया. उसने घर में ही पड़े लोहे के रॉड को उठाया और उसे ससुर के सिर पर दे मारा. जिसके बाद वृद्ध वहीं होश खोकर गिर पड़े, परिजनों ने जल्दबाजी में डोमन सहनी को अस्पताल में भर्ती कराया मगर उन्हें बचा न सके.
इस मामले में जैतपुर के थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है और आगे इस बारे में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. मामले की जानकारी एफएसएल की टीम को भी पूर्ण रूप से दे दी गई है. साथ ही आश्वासन दिया गया है कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी.