MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आई है। जहां बागमती नदी में नाव पलट गई है। इस घटना में लड़की समेत दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। ऐसी सुचना मिल रही है कि इस नाव में छह लोग सवार थे। फिलहाल नाव पर सवार महादेव राय पिता हुलास राय तीस वर्ष और एक 16 वर्षीया लड़की के डूबने की सूचना है। स्थानीय लोगों द्वारा अंचल प्रशासन को सुचना दी गई है। सीओ ने स्थानीय गोताखोरों को लगाया है। एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार औराई प्रखंड के सरहंचिया पंचायत के फत्तेहपुर गांव की है। बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा मे गुरुवार को यह नाव डूब गई। नाव पर छह लोग सवार थे। इनमें दो लोगों का पता नहीं चल रहा है। सभी भरथुआ चौर मे घास लाने के लिए आम दिनों की तरह नाव से जा ही रहे थे। सभी पशु के हरा चारा लेकर दो पहर बाद लौटते हैं।
बताया जा रहा है कि नाव पर सवार महादेव राय पिता हुलास राय तीस वर्ष और एक 16 वर्षीया लड़की के डूबने की सूचना है। स्थानीय लोगों द्वारा अंचल प्रशासन को सुचना दी गई है। खबर लिखे जाने तक जिला से एसडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची थी। घटना की सुचना हासिल होने के बाद एसडीआरएफ की टीम निकल चुकी है जिसके जल्द ही पहुंचने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षू एसडीओ सह प्रभारी सीओ अमन पटेल ने स्थानीय गोताखोर छोटन सहनी व मनोज सहनी को लगाया है। शव की खोजबीन की जा रही है।