बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमला जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम!
20-Jan-2021 11:35 AM
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना के दर्जिया गांव में महिला ने डेढ़ साल के बच्चे के साथ खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान ट्रांसपोर्ट कारोबारी उदयशंकर राय की पत्नी पुतुल देवी और डेढ़ साल के बेटे के रुप में की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम पुतुल की अपने पति से फोन पर बात हुई थी. इसके बाद वह बेटे को लेकर अपने कमरे में बंद हो गई. कुछ देर बाद पड़ोस की रहने वाली एक महिला उसके घर पहुंची पर उसने दरवाजा नहीं खोला. महिला ने आसपास के लोगों को बुलाया और फिर खिड़की के कमरे में झांका गया तो देखा कि मां-बेटे साड़ी के फंदे से लटक रहे हैं.
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है. मृतिका के मोबाइल को भी अपने कब्जे में ले लिया. हालांकि, मोबाइल लॉक होने की वजह से अब तक कोई जानकरी नहीं मिल पाई है. वहीं मृतका के मायके वाले और ससुरालवालों को भी जानकारी दी गई है. बताया जा रहा है कि मृतिका की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी.