सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
07-Jan-2025 03:25 PM
By First Bihar
MUNGER: अलाव तापने के दौरान पड़ोस में रहने वाले अपराधी किस्म के युवक ने फायरिंग कर दी। इस दौरान 8 साल का अंशु गोली का शिकार हो गया। गोली अंशु के सिर में लग गयी और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर की है जहां इस घटना के बाद बच्चे के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और डॉक्टर से बेटे की जान बचाने की बात कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। गोली मारने वाले शख्स की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
युवक ने गोली क्यों चलाई इसका पता अभी नहीं चल सका है। ऐसा करने के पीछे उसका मकसद क्या था इसका पता पुलिस लगा रही है। जिस 8 साल के बच्चे को सिर में गोली लगी है वो मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर के रहने वाले रौशन कुमार का बेटा है जो चौथी कक्षा का छात्र अंशु है। वह घर के पास ही ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रहा था तभी यह घटना हुई। सिर में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर में उसे पहले भर्ती कराया गया था।
जहां के डॉक्टरों ने सिर में गोली फंसे रहने की बात कही और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि अंशु दो भाई एक बहन में मंझला है और घर में सीमेंट का काम चलने के कारण अंशु कुछ दोस्तों के साथ घर के पास अलाव ताप रहा था। उसी समय पड़ोस में रहने वाले सूरज साव का बेटा नीतीश कुमार जो कि एक अपराधी प्रवृति का युवक है वो भी आग तापने आ गया और तभी किसी बात को लेकर गोली चला दी। गोली सीधे अंशु के सिर में लग गया और वो वही जमीन पर गिर पड़ा । गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। नीतीश गोली चलाने के बाद वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।