Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी!
29-Sep-2025 10:29 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर पुलिस ने एक साथ 78 लोगों के चेहरे पर लाई मुस्कान। सभी 78 लोगों को लौटाया उनका गुम हुआ या चोरी हुआ मोबाइल। अपने मोबाइल को पाकर लोग काफी खुश हैं। लोगों का कहना है कि मुंगेर पुलिस ने दुर्गा पूजा पर उन्हें उपहार दिया है। मुंगेर पुलिस की कार्रवाई काबिले तारीफ है जो हमेशा याद रहेगा। लोगों ने उम्मीद खो दी थी कि अब उन्हें उनका मोबाइल मिलेगा लेकिन मुंगेर पुलिस की मेहनत ने रंग लाई। इसी का नतीजा है कि आज उन्हें उनका मोबाइल पुलिस कप्तान के हाथों सौंपा गया।
दरअसल बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया हैं । जिसका नाम ही है ऑपरेशन मुस्कान जिससे साफ पता चलता है कि ये बिहार पुलिस के द्वारा किए इस काम के बाद लोगों के चेहरे में मुस्कान आ जाती है। और हो भी क्यों भाई जब उन लोगों का खोया या चोरी हुआ कीमती से कीमती मोबाइल पुलिस के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लोगों को लौटा दिया जाता है । ताजा मामला में मुंगेर पुलिस ने एसपी कार्यालय में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 78 लोगों को इनका खोया या चोरी हुआ मोबाइल उनके धारकों को लौटाया । जिसका बाजार मूल्य करीब 18 लाख रुपया है ।
वहीं मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने मुंगेर पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद दिया । और कहा कि दुर्गा पूजा का उन्हें गिफ्ट मिल गया है। और मुंगेर पुलिस के द्वारा दिया गया उपहार स्वरूप ये मोबाइल जिसके मिलने की आस भी खत्म हो चुकी थी उसे लौटाया है । और यह हमेशा याद रहेगा । एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मुंगेर पुलिस के द्वारा अभी एक साथ 78 मोबाइल को उनके धारकों को वापस कर दिया गया। साथ ही यह भी बताया कि अब तक मुंगेर पुलिस के द्वारा लगभग 250 से ज्यादा खोए या चोरी हुए मोबाइल को उनके वास्तविक धारकों के पास पहुंचाया ।