PACS Election Bihar : बिहार में ‘मिनी इलेक्शन’ का ऐलान, 24 जिलों में 18 मार्च को वोटिंग; जानिए किस दिन आएगा रिजल्ट Bihar Government Job 2026-27: बिहार में होने वाली है बड़ी नियुक्तियां, हजारों सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू; महाशिवरात्रि पर जानिए नया अपडेट Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच
03-Nov-2025 08:56 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर विधानसभा चुनाव में आज भाजपा के प्रचार को बड़ा चेहरा मिला। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की कद्दावर नेत्री स्मृति ईरानी ने मुंगेर में भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के दौरान जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत हुआ।
मुंगेर में आज भाजपा नेत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए भव्य रोड शो किया।वह हवाई अड्डा पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से कोणार्क सिनेमा रोड तक आईं, जहां से खुली जिप्सी में बैठकर शहर का भ्रमण किया।
रोड शो में भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के साथ बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और बाइक सवार युवा कार्यकर्ता शामिल थे। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने फूल बरसाकर और माल्यार्पण कर स्मृति ईरानी का स्वागत किया। स्मृति ईरानी को देखने का जबरदस्त उत्साह लोगों में देखने को मिला। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के पक्ष में मतदान करने की अपील की।रोड शो के दौरान “फिर एक बार, मोदी सरकार” और “भाजपा विजयी हो” के नारे गूंजते रहे।