मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
29-Mar-2026 10:44 PM
By First Bihar
MUNGER: कहते हैं कि अगर मेहनत और लगन सच्ची हो, तो संसाधनों की कमी भी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बनती। मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड की रहने वाली राखी कुमारी ने इस बात को सच कर दिखाया है। उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला टॉपर बनकर अपने परिवार और पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।
रामपुर पंचायत स्थित उच्च विद्यालय मंझगांय की छात्रा राखी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 478 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। स्कूल के साथ-साथ वह रामपुर स्थित एक कोचिंग संस्थान में भी पढ़ाई करती थीं।
राखी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक विभाष कुमार को दिया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान जब भी कोई कठिन प्रश्न सामने आता था, तो वह मोबाइल और इंटरनेट की मदद से स्वयं अध्ययन कर उसे हल करती थीं।
राखी का सपना है कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनें और समाज की सेवा करें। उनके पिता पप्पू रामपुर में “पप्पू इलेक्ट्रिक” नाम से एक छोटी दुकान चलाते हैं, जहां वे पंखा और अन्य इलेक्ट्रिक सामान की मरम्मत कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
परिवार में चार बच्चे हैं—तीन बेटियां और एक बेटा। राखी की बड़ी बहन ने भी इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की थी, लेकिन राखी ने मैट्रिक में जिला टॉपर बनकर परिवार को और भी गौरवान्वित कर दिया।
राखी के पिता ने भावुक होकर कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर बहुत गर्व है और उसकी मेहनत रंग लाई है। राखी की यह सफलता यह साबित करती है कि यदि हौसले बुलंद हों, तो किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।