गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह
18-Nov-2025 03:55 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक 21 वर्षीया महिला ने सिजेरियन प्रसव के दौरान एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। जच्चा और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इस खुशखबरी से मायके पक्ष में खुशी का माहौल है, लेकिन पति की बेरुखी ने विवाद की स्थिति पैदा कर दी है।
मामला मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड की है। धरहरा निवासी कैलाश कुमार की पत्नी जुली कुमारी को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने तुरंत सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया। अस्पताल प्रबंधक तौसीफ हसनैन की देखरेख में, महिला चिकित्सक डॉ. स्मृति और उनकी टीम ने सिजेरियन ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान जुली कुमारी ने तीन बच्चियों को जन्म दिया। अस्पताल के अनुसार, प्रसूता और तीनों नवजात सुरक्षित हैं और उन्हें एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है।
प्रसूता की बहन ने बताया कि वे मूल रूप से पाटम की रहने वाली हैं और जुली का ससुराल धरहरा में है। उन्होंने आरोप लगाया कि जुली के पति, जो प्राइवेट ड्राइवर हैं, अपनी पत्नी को देखने तक नहीं आए। मायके वाले ही देखभाल कर रहे हैं। तीन-तीन बच्चियों के जन्म से हम सभी बेहद खुश हैं, लेकिन पति की बेरुखी दुखद है।
डॉ. स्मृति ने कहा कि सिजेरियन ऑपरेशन सफल रहा और तीनों बच्चियों तथा मां की स्थिति स्थिर है। उन्होंने कहा कि अब सदर अस्पताल में सुविधाएं बेहतर होने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। तीन बच्चियों के जन्म से जहां मायके पक्ष में उल्लास का माहौल है, वहीं पति की उदासीनता इस खुशी में कड़वाहट घोल रही है।


