बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
24-Dec-2025 03:39 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर जिले से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों द्वारा एक प्रेमी जोड़े की शादी कराते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो की जांच करने पर यह मामला तारापुर थाना क्षेत्र के परभडा गांव का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला 23 दिसंबर की है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलते-जुलते थे, जिसकी जानकारी गांव के कुछ लोगों को हो गई थी।
मंगलवार को अचानक युवती युवक के घर पहुंच गई। जब ग्रामीणों को दोनों के प्रेम संबंध की पूरी जानकारी हुई, तो उन्होंने आपसी सहमति से दोनों की शादी कराने का प्रस्ताव रखा। ग्रामीणों के समझाने के बाद युवक और युवती ने भी शादी के लिए अपनी सहमति दे दी। इसके बाद गांव के ही एक स्थानीय मंदिर में सादे समारोह के बीच दोनों की शादी करा दी गई। शादी के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट