ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / bihar / munger-news / Bihar News: पॉलिटेक्निक छात्र की डूबने से मौत, झील मे नहाने के दौरान...

Bihar News: पॉलिटेक्निक छात्र की डूबने से मौत, झील मे नहाने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: मुंगेर के हवेली खड़गपुर में झील में नहाने के दौरान पॉलिटेक्निक छात्र विशाल कुमार की डूबकर मौत हो गई। परीक्षा देने पहुंचे छात्र दोस्तों के साथ झील घूमने गया था। गहरे पानी में जाने से हादसा हुआ।

11-Dec-2025 07:23 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: मुंगेर मे हवेली खड़गपुर कि झील मे नहाने के क्रम मे अमरपुर निवासी पॉलिटेक्निक छात्र विशाल कुमार की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के बरौनी अमरपुर निवासी 20 वर्षीय विशाल कुमार के रूप में हुई है। वह खगड़िया के पॉलिटेक्निक कॉलेज का फाइनल ईयर का छात्र था। जानकारी के अनुसार विशाल का परीक्षा केंद्र मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में पड़ा था और वह 5वी समेस्टर का अंतिम परीक्षा देने के लिए आया हुआ था। शुक्रवार को उसका आखिरी एग्जाम था।


विशाल अपने दोस्तों के साथ खड़गपुर झील घूमने पहुंचा। झील के दक्षिणी फाटक के नीचे बने वाटर फॉल के पास सभी युवक स्नान कर रहे थे। इसी दौरान विशाल अचानक गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और स्थानीय तैराक ने मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद विशाल को बाहर निकाला और तुरंत हवेली खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद सभी दोस्तों से घटना के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि स्नान के दौरान विशाल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।