Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम
01-Jul-2025 09:44 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस के साथ परिजनों और स्थानीय लोगों ने हाथपाई और गाली गलौज की। पुलिस के चंगुल से आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की दूसरी गश्ती दल मौके पर पहुंची और आरोपी सहित पुलिस के साथ हाथपाई करने वाले आधा दर्जन लोगों को दबोचा।
दरअसल मो. शब्बीर अहमद ने बैंक से लोन लिया था और बकाया पैसा जमा नहीं कर रहा था। उसके खिलाफ वारंट जारी होने के बाद पुलिस मुंगेर में कोतवाली थाना क्षेत्र के गुलजार पोखर में मंगलवार को उसे पकड़ने पहुंची थी। उसे पकड़ कर थाने ले जा रही थी। तभी इसी दौरान परिजन और दुकानदारों ने पुलिस के साथ हाथापाई कर वारंटी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
इस बात की सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाए गए आरोपी मोहम्मद शब्बीर को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस के साथ हाथापाई करने वालों की पहचान वायरल वीडियो से करते हुए महिला सहित 6 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में कोतवाली थाना के पुअनि हरिकिशोर प्रसाद यादव के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस से हाथापाई और सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें 6 नामजद सहित 25-30 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि पुलिस से झड़प मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वारंटी के अलावे गिरफ्तार अन्य 6 लोगों में गुलजार पोखर निवासी मो.इमरान,मो.हसनैन,मो.एहतेशाम,मो.आमीर,मो.आलमगीर और शाहीना प्रवीण शामिल हैं। इस मामले में सदर एसपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि नीलाम पत्र वाद के वारंटी को पकड़ने गई कोतवाली थाना की पुलिस से उलझते हुए कुछ लोगों पुलिस के साथ हाथापाई कर आरोपी को छुड़ा लिया था। इस संबंध में पुलिस से हाथापाई व सरकारी कार्य में बाधा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छुड़ाए आरोपी सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि इस मामले के अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।