ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar E Bus Depot : बिहार में 6 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक ई-बस डिपो, 62.83 करोड़ की मंजूरी; जानिए मिलेगी क्या -क्या सुविधाएं Police Encounter : जेपी गंगा पथ पर एनकाउंटर, पुलिस की गोली से वैशाली का कुख्यात अपराधी घायल; पिस्टल बरामद Bihar road accident : NH-19 पर ट्रक-बस की भीषण टक्कर: 3 मृत, दर्जन भर घायल; बस में सवार थे 75 यात्री, चालक फरार Nitish Kumar : 76 वें वर्ष के हुए CM नीतीश कुमार; जानें बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की नौकरी छोड़ कैसे किया राजनीति में एंट्री; इस छवि के पीछे का राज जानें PUSU में अध्यक्ष पद पर पहली बार NSUI का कब्ज़ा, एक पद पर महिलाओं ने मारी बाजी; सेंट्रल पैनल में बराबरी का टक्कर Bihar weather : बिहार में फरवरी के अंतिम दिनों में बढ़ती गर्मी: मौसम में बदलाव से बढ़ा स्वास्थ्य खतरा छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में

बिहार में शूर्पणखा कांड: शराब के नशे में धुत चचेरे भाई ने तलवार से काट दी नाक

छोटे भाई को गाली दे रहे चचेरे भाई को समझाने गए युवक को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ गई। आरोपी ने तलवार से हमला कर युवक की नाक काट दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में भागलपुर रेफर किया गया। घटना मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र की है।

10-Jan-2026 09:17 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर के असरगंज थाना इलाके के जलालाबाद गांव में हुई सनसनीखेज घटना ने रामायण की शूर्पणखा की याद ताजा कर दी। जहां मामूली विवाद में तलवार से एक युवक का नाक काट दिया गया। शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहे चचेरे भाई को समझाने पहुंचे युवक पर तलवार से हमला किया गया। जिससे उसकी नाक का करीब 99 प्रतिशत हिस्सा कट गया। 


घायल की पहचान जलालाबाद गांव के चौधरी टोले निवासी अजय चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां  प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिय भागलपुर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक,अजय चौधरी के छोटे भाई नीरज चौधरी और उनके चचेरे भाई प्रदीप चौधरी के बीच किसी बात को लेकर दिन में कई बार विवाद हुआ था, जो बाद में शांत हो गया।


लेकिन देर शाम प्रदीप शराब के नशे में घर के बाहर गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उसे समझाने पहुंचे अजय पर प्रदीप ने तलवार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद महज हंसी-मजाक से शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट