CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण Aadhar Card Rules: कौन नहीं बनवा सकता आधार कार्ड? जानिए पात्रता, नियम और पूरी प्रक्रिया open meat sale ban : बिहार में मीट शॉप्स चलाने के लिए करना होगा यह काम, खुली बिक्री पर पूरी तरह रोक; सरकार का आदेश सपने में आए नागराज: दूध और लावा देने गये युवक को सांप ने काटा, डिब्बे में बंदकर पहुंच गया अस्पताल
22-Feb-2026 03:17 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड में एक करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से बने नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का उद्घाटन आज हो गया। बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने फीटा काटकर और रिमोट से पर्दा हटाकर इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर मुंगेर के डीएम और एसपी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। रजिस्ट्री कार्यालय के नये भवन का उद्घाटन हो जाने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
अपने दो दिवसीय मुंगेर दौरे के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने गृह विधानसभा क्षेत्र तारापुर के हवेली खड़गपुर प्रखंड पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने अन्य नेताओं और अधिकारियों की मौजूदगी में फीटा काटकर एक करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से बने नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का उद्घाटन कर मुंगेर की जनता को इसे समर्पित किया।
इस मौके पर रजिस्ट्रार ने बताया कि पहले के निबंधन कार्यालय में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। निबंधन कराने वाले वाले लोगों को बैठने तक की व्यवस्था नहीं थीं। कागजात सही ढंग से नहीं रखे जा रहे थे। यहां तक कि काम करने वाले कर्मचारियों को भी काम करने में भारी परेशानी होती थी। लेकिन अब नए कार्यालय के बन जाने से सभी परेशानियां दूर हो गयी।
उद्घाटन के बाद से ही यहां निबंधन का कार्य होने लगेगा। अब यहां नए भवन में कई अन्य सुविधाएं को भी लाया जाएगा। पीने के पानी सहित सिंगल विंडो सिस्टम भी लगाये गये हैं ताकि यहां पर रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सके। नये रजिस्ट्री कार्यालय बनने से स्थानीय लोग भी काफी खूश हैं। उनका कहना है कि अब पहले जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। 





