Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
31-Jan-2026 07:04 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का गुस्सा बुडको के अधिकारी पर फूट पड़ा। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए उन्होंने बुडको के अधिकारी से कहा कि हमको मत सिखाइए। हम इंच-इंच से वाकिफ हैं। हमको कोंची पढ़ा रहे हैं आप..उन्होंने कहा कि कुछो बोले जा रहे हैं आप..हम ऐसे कनभिंस नहीं होते..हमको आए कितना दिन हुआ मालूम है आपको, लेकिन हमको सब इंच-इंच मालूम है, हमको कोंची पढ़ा रहे हैं आप..
ललन सिंह ने कहा कि अब बुडको का 222 करोड़ की योजना आई है, उसकी भी जानकारी आपको नहीं है। ललन सिंह ने बुडको के अधिकारी से सवाल किया कि सड़क को खोदकर पाईप तो बिछा दिया गया है लेकिन लोगों के घरों तक पानी क्यों नहीं पहुंचा, इस सवाल का जवाब हमें चाहिए। ललन सिंह की बातों को सुनकर वहां बैठे अन्य अधिकारी और पदाधिकारी भी हैरान रह गये। वही बुडको के अधिकारी चुपचाप उनकी बातें ध्यान से सुनते रहे।
दरअसल मुंगेर दौरे के दौरान केन्द्रीय पंचायती राज सह पशु, मत्स्य पालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की अध्यक्षता में संग्रहालय कक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मौजूद अधिकारियों और पदाधिकारियों को केन्द्रीय मंत्री ने संबोधित किया और केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की।
ललन सिंह ने वहां मौजूद अधिकारियों को मुंगेर में चलाए जा रहे विकास की गति को तेज करने को और तेज करने को कहा। हालांकि उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की गयी, मुंगेर जिले में चल रही सभी विकास कार्यों की समीक्षा की गयी। यहां प्रगति काफी अच्छी लेकिन इसमें और तेजी लाकर लक्ष्य को प्राप्त करना होगा। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को मुंगेर जिले के विकास के लिए काम करने को कहते हुए मुंगेर को विकसित जिला बनाने की बात कही।