ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / munger-news / मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक

मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक

मुंगेर जिले की खुशी पांडेय ने इंटरमीडिएट 2026 में 93.60% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनकर इतिहास रचा। किसान परिवार की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन किया।

23-Mar-2026 10:28 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर में एक किसान की बेटी ने इंटरमीडिएट 2026 परीक्षा में इतिहास रच दिया है। खुशी पांडेय ने 93.60 प्रतिशत अंक लाकर पूरे जिले में ओवरऑल टॉप किया है। खास बात यह है कि इस साल टॉप-10 में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है।


मुंगेर जिले के बासुदेवपुर की रहने वाले पिता सचिदानंद पांडेय और माता मीना देवी की पांच बच्चों में सबसे छोटी बेटी खुशी पांडेय ने कला संकाय में 93.60 प्रतिशत अंक हासिल कर ओवरऑल जिला टॉपर बनी है। इस साल इंटर रिजल्ट में जिले के टॉप-10 में 7 स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। विज्ञान संकाय में साक्षी कुमारी और वाणिज्य में पंकज कुमार ने भी पहला स्थान हासिल किया है। 


साधारण किसान परिवार से आने वाली खुशी ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। खुशी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मानव भारतीय नेशनल स्कूल बासुदेवपुर से की, जबकि मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई चंद्रशेखर बालिका +2 विद्यालय बासुदेवपुर से पूरी की। तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी खुशी के पिता किसान हैं और मां गृहिणी हैं। 


सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उसकी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया। खुशी पांडेय ने बताया कि मैं आगे चलकर संस्कृत की शिक्षक बनना चाहती हूं। हमारे स्कूल में संस्कृत शिक्षक नहीं थे, इसलिए मैंने ठान लिया कि मैं खुद शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाऊंगी।


 खुशी पांडेय की यह सफलता ना सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे मुंगेर जिले के लिए गर्व की बात है। पिता सचिदानंद पांडेय और भाई अंकित ने बताया कि खुशी बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज है।  बिहार दिवस में भाग लेने वह पटना भी गई थी । उनका बस यही चाह है कि उनके सभी बच्चे शिक्षित हो जाए । किसानी करके वे अपने सभी बच्चों को शिक्षित कर रहे है।