ब्रेकिंग न्यूज़

Police Encounter : जेपी गंगा पथ पर एनकाउंटर, पुलिस की गोली से वैशाली का कुख्यात अपराधी घायल; पिस्टल बरामद Bihar road accident : NH-19 पर ट्रक-बस की भीषण टक्कर: 3 मृत, दर्जन भर घायल; बस में सवार थे 75 यात्री, चालक फरार Nitish Kumar : 76 वें वर्ष के हुए CM नीतीश कुमार; जानें बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की नौकरी छोड़ कैसे किया राजनीति में एंट्री; इस छवि के पीछे का राज जानें PUSU में अध्यक्ष पद पर पहली बार NSUI का कब्ज़ा, एक पद पर महिलाओं ने मारी बाजी; सेंट्रल पैनल में बराबरी का टक्कर Bihar weather : बिहार में फरवरी के अंतिम दिनों में बढ़ती गर्मी: मौसम में बदलाव से बढ़ा स्वास्थ्य खतरा छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

मुंगेर आंगनबाड़ी कांड: नाबालिग बच्चियों को 4 मनचलों ने मोबाइल पर दिखाया अश्लील वीडियो, विरोध करने पर की पिटाई

मुंगेर के जमालपुर में दो नाबालिग बच्चियों को आंगनबाड़ी में बहला-फुसलाकर अश्लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर हमला किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।

11-Jan-2026 10:22 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां जमालपुर आंगनबाड़ी में बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाये जाने का मामला सामने आया है। इसका विरोध करने पर मारपीट की गयी। घटना आदर्श थाना जमालपुर का है। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


आदर्श थाना जमालपुर स्थित एक आंगनबाड़ी में दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर अश्लील वीडियो दिखाने और विरोध करने पर मारपीट किये जाने की घटना में पुलिस ने 4 आरोपियों की गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी जमालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इससे पूर्व पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मेरी दो नाबालिग बेटियों को पांच दिन पूर्व बहला फुसलाकर आंगनबाड़ी ले जाया गया था।


 जहां उन्हें अश्लील वीडियो दिखाया गया। दोनों बेटी किसी तरह वहां से भाग निकली, लेकिन डर से घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। परिजनों को जब भनक मिली तब वो बच्चियों से पूछताछ करने लगे जिसके बाद परिजनों को उन्होंने पूरी बात बतायी। इस घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची की मां आरोपियों के घर जाकर इसका विरोध जताया। तब आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और मारपीट भी करने लगे। 


बच्चियों की मां ने बताया कि मेरे साथ मारपीट की गयी इस दौरान चिल्लाने की आवास सुनकर मेरे पति और देवर भी वहां पहुंच गये। इन दोनों को देखकर आरोपियों ने कुल्हाड़ी और डंडा से प्रहार कर दिया।  इससे मेरे पति के सिर पर डंडा लगने से फट गया वहीं देवर बुरी तरह घायल हो गए। वहीं आरोपियों ने पालतू कुत्ते से भी देवर को कटवाकर घायल कर दिया। जब मोहल्ले वाले बीच बचाव करने लगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। इधर, एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चारों युवकों को गिरफ्तार किया गया। चारों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट