खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
31-Mar-2026 07:53 PM
By First Bihar
MUNGER: रसोई गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक के नेतृत्व में मुंगेर शहर के कई रेस्टोरेंट में छापेमारी की गयी। इस दौरान 13 गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया। फिलहाल अधिकारी आगे की कार्रवाई में जुटे हैं।
मुंगेर मे रसोई गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आपूर्ति विभाग और जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के निर्देश पर गठित धावादल ने शहर के कई रेस्टोरेंट में छापेमारी की। सदर एसडीओ कुमार अभिषेक के नेतृत्व में कोतवाली और पूरबसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 रेस्टोरेंट व मिष्टान दुकानों में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान 06 रेस्टोरेंट से 13 डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बरामद करते हुए उन गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया। छापेमारी में एसडीओ के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर विश्वजीत तिवारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सदर शिवम गोस्वामी के साथ कोतवाली थाना की पुलिस टीम भी साथ थी।
छापेमारी के दौरान 06 रेस्टोरेंट संचालक नियम के विरुद्ध कामर्शियल गैस सिलेंडर की जगह डोमेस्टिक गैस सिलेंडर से रेस्टोरेंट में खाना तैयार करते मिले। ऐसे रेस्टोरेंट के डोमेस्टिक सिलेंडर को छापेमारी टीम के द्वारा जब्त कर लिया गया।
एसडीओ ने बताया कि सभी सिलेंडर को फिलहाल कोतवाली थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुरूप कामर्शियल की जगह डोमेस्टिक सिलेंडर यूज करने वाले रेस्टोरेंट संचालकों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। इधर रेस्टोरेंट और मिष्टान दुकानों में हुई छापेमारी के बाद शहर के अन्य रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप की स्थिति है।






