बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
22-Jan-2026 11:38 AM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में एक युवक की बहादुरी से गंगा में डूब रही दो महिलाओं की जान बच गई। यह घटना मुंगेर के किला अंदर स्थित ऐतिहासिक कष्टहरणी गंगा घाट में हुई। जहां जमुई जिले की रहने वाली अनीता देवी, जमशेदपुर से आई अपनी रिश्तेदार अंजली के साथ गंगा स्नान करने मुंगेर पहुंची थीं। स्नान के दौरान अनीता देवी गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने के प्रयास में अंजली भी पानी में डूबने लगी।
इसी दौरान गंगा नगर निवासी युवक मनोज, जो पास ही स्नान कर रहा था, ने दोनों महिलाओं को डूबते देखा। बिना देर किए मनोज गहरे पानी में कूद पड़ा और तैरकर दोनों महिलाओं तक पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद उसने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उनकी जान बच सकी। घटना के समय मॉर्निंग वॉक पर निकले ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने स्थिति को देखा और तुरंत एंबुलेंस बुलवाकर दोनों महिलाओं को अस्पताल भिजवाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत स्थिर हो गई।
ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने लोगों से अपील की कि गंगा स्नान के दौरान घाट के किनारे ही रहें और गहरे पानी में जाने से बचें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने युवक मनोज की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उसकी सूझबूझ और साहस से दो जिंदगियां बच सकीं।
मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट