सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
23-Mar-2026 09:10 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शेयर मार्केट में पैसा दोगुना-तीगुना करने के लालच में एक रेलवे इंजीनियर साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने इंजीनियर से करीब 47 लाख रुपये की ठगी कर ली है। पीड़ित ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
मामला मुंगेर जिला के जमालपुर का है, जहां रेलवे में कार्यरत एक इंजीनियर को व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ठगों ने अपना शिकार बनाया। “न्यू वेल्थ ग्रुप” नाम के इस व्हाट्सएप ग्रुप में भारी मुनाफे का झांसा दिया जा रहा था। ग्रुप में दिखाए गए फर्जी वॉलेट में एक करोड़ से ज्यादा का इन्वेस्टमेंट दर्शाया गया, जिससे इंजीनियर भरोसे में आ गया। ठगों ने महज एक हफ्ते में पैसा दोगुना करने का लालच दिया। इसी झांसे में आकर इंजीनियर ने अलग-अलग किस्तों में करीब 47 लाख रुपये निवेश कर दिए।
हैरानी की बात यह है कि इंजीनियर ने अपने पिता, पत्नी और दोस्तों से भी पैसे लेकर आरटीजीएस के माध्यम से रकम ट्रांसफर की। 20 फरवरी को ग्रुप ज्वाइन करने के बाद इंजीनियर लगातार 12 मार्च तक पैसे निवेश करता रहा। जब तय समय पर पैसा दोगुना नहीं हुआ और वॉलेट भी सील दिखाने लगा, तब उसे ठगी का एहसास हुआ।
साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और तकनीकी जांच के जरिए ठगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित ने पहले 17 मार्च को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और फिर 22 मार्च को साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई।
एक साथ इतनी बड़ी रकम गंवाने के बाद इंजीनियर मानसिक रूप से काफी परेशान है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे के लालच में बिना जांच-पड़ताल के निवेश करना कितना खतरनाक हो सकता है।