ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये

Home / bihar / मुंबई के मरीन ड्राइव का मजा लीजिए पटना में, सीएम नीतीश ने किया...

मुंबई के मरीन ड्राइव का मजा लीजिए पटना में, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, मीठापुर आरओबी और अटल पथ भी शुरू

24-Jun-2022 05:33 PM

PATNA: नीतीश सरकार की तरफ से शुक्रवार को पटना के लोगों को ट्रिपल सौगात दी गई. सीएम नीतीश ने जेपी गंगा पथ के पहले चरण का शुभारंभ किया. इसके बाद दीघा से पीएमसीएच तक के जेपी गंगा पथ पर गाड़ियां दौड़नी शुरू हो गई है. इसके अलावा मीठापुर एलिवेटेड रोड पर भी गाड़ियों का परिचालन शुरू हो गया है. साथ ही अटल पथ फेज टू आम लोगों के लिए खोल दिया गया है. इस मौके पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन भी मौजूद रहें.


सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को गंगा किनारे बन रहे जेपी गंगा पथ, अटल पथ फेज-दो और मीठापुर आरओबी के मीठापुर छोर का लोकार्पण किया. मुंबई की तर्ज पर पटना में गंगा किनारे बन रहे जेपी गंगा पथ के प्रथम फेज का काम पूरा किया गया है. दीघा से पीएमसीएच तक बने इस सड़क की लंबाई 7.4 किमी है. जेपी गंगा पथ (गंगा एक्सप्रेस वे) पटना की आठ सड़कों से जुड़ेगा. इसके निर्माण से अशोक राजपथ से वाहनों का दबाव हो गया है. 


सीएम नीतीश ने पहले चरण में 7.5 किमी एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ किया है। इससे दीघा से पीएमसीएच पहुंचने में सिर्फ पांच मिनट लगेगा। इसके अलावा गांधी मैदान से पीएमसीएच पहुंचना भी आसान हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे की शुरुआत होने से गांधी मैदान से सीधे पीएमसीएच पहुंचा आसन हो गया है। यह सड़क अशोक राजपथ के अलावा दीघा से राजापुर पुल इलाके के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अटल पथ जाने वाले लोगों को पहले पुराने अशोक राजपथ से आना पड़ता था, लेकिन अब एक्सप्रेस वे के जरिये आसनी से जा सकते हैं. 


मीठापुर एलिवेटेड रोड का भी सीएम नीतीश ने आज उद्घाटन किया. एलिवेटेड सड़क बन जाने के बाद पुनपुन जाने वाले लोगों को आसानी हो गई है। पांच साल बाद इस पर वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है। तीन माह पहले लगभग पांच सौ मीटर एलिवेटेड सड़क के निर्माण का काम शुरू किया गया था, जिसे पूरा कर लिया गया है। एलिवेटेड सड़क बन जाने से मीठापुर सब्जी मंडी में जाम की समस्या कम हो गई है। गर्दनीबाग, मीठापुर मंडी और सिपारा में जाम की समस्या भी खत्म हो गई है.