Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब
06-Aug-2025 07:11 PM
By First Bihar
MOTIHARI: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी विधानसभा चुनाव से पहले हनुमान जी के शरण में मोतिहारी पहुंचे। जहां मोतिहारी में हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्राभिषेक समारोह में शामिल हुए। मोतिहारी पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुकेश सहनी जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
मुकेश सहनी ने इस दौरान एक जनसभा को भी संबोधित किया। मुकेश सहनी ने बापू की कर्म भूमि चंपारण और मिथिलांचल से ही मुख्यमंत्री की राह आसान होने का दावा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन दरभंगा और चंपारण में बुरी तरीके से हारा था लेकिन इस बार चंपारण की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर वीआईपी के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि चंपारण और दरभंगा ही मुख्यमंत्री बनाने के राह को आसान करेगा। हम सभी की कोशिश है कि संगठन और मजबूत हो हम अपने अधिकार को लेकर और लड़ाई लड़े इसीलिए लगातार हम लोग जनता के बीच जा रहे हैं।उन्होंने मगही भाषा में भी विरोधियों को चेताते हुए कहा कि "कोई बोलतई रे "हम सभी मजबूती से जनता के बीच जा रहे हैं जनता से संवाद कर रहे हैं।
मोतिहारी से सोहराब आलम साहिल की रिपोर्ट