अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Feb-2021 12:02 PM
MOTIHARI : मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरकैना के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं छह से अधिक लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.
मृतक की पहचान उपेंद्र साह और अमरेंद्र साह के रूप में की गई है. दोनों मुफस्सिल थाना के फुलवार गांव के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि पिकअप में 20-25 लोग सवार थे. देर रात वह छपरा से मजदूरी करके अपने गांव फुलवार लौट रहे थे.
पिकअप के ड्राइवर ने धुंध को देखते हुए पहले जाने से मना कर दिया था. लेकिन जब मजदूर नहीं माने तो ड्राइवर चलने को राजी हो गया. जैसे ही पिकअप मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरकैना के पास पहुंची, वहां घने कोहरे के कारण ड्राइवर को आगे का रास्ता नहीं दिखा और पिकअप पलट गई. इस हादसे में दो मजदूर गाड़ी के अंदर दब गए जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं इस हादसे में ड्राइवर समेत 6 लोग घायल हो गए.