BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर
08-Feb-2023 03:53 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: RSS के प्रमुख मोहन भागवत 10 फरवरी को भागलपुर आ रहे है और आचार्य किशोर कुणाल भी आएंगे. इस दौरे को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. मोहन भागवत जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे. बता दे वे कुप्पाघाट के महर्षि मेही परमहंस महाराज के नए भवन का उद्घाटन करेंगे. इस कर्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, SSP, SP समेत अन्य आलाधिकारी तैयारी में जुटे हैं. साथ ही हाई अलर्ट जारी किया गया है.
जानकारी के अनुसार मोहन भागवत भागलपुर के कुप्पाघाट बरारी पहुंच रहे हैं. जहां वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. बताया जा रहा है कि मोहन भागवत पर नक्सली और पाकिस्तानी समर्थित ISI सहित अन्य आतंकी संगठनों का खतरा है. जिसको लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा तैनात रहेगी. वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं होगी. उनकी सुरक्षा में कहीं कोई चूक न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है. भीड़ भी होगी. ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगाए गए हैं.
सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने कहा कि हर एक-एक जगह का निरीक्षण किया गया है. हर जगह पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी. इस दौरे को लेकर भागलपुर के एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि मोहन भागवत के आगमन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. RSS प्रमुख मोहन भागवत के आगमन को लेकर हम लोग तैयारी में जुटे हुए हैं.