पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड
03-Nov-2020 12:51 PM
By Pranay Raj
NALANDA : नालंदा विधानसभा से जदयू के प्रत्याशी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मिडिल स्कूल में बूथ संख्या 223 पर मतदान करने पहुंचे. मतदान करने के पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई और ग्लव्स की भी व्यवस्था की गई.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमलोग एनडीए के साथ दो तिहाई मत से सरकार बनाने जा रहे हैं. लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का सबका अधिकार है. मतदाताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास के नाम पर साथ दिया था और इस बार भी साथ देगी और फिर से बिहार में सुशासन की सरकार बनेगी.
हम आपको बता दें कि इस विधानसभा क्षेत्र से लगातार 6 बार मंत्री श्रवण कुमार चुनाव जीत चुके हैं. मगर इस बार कांग्रेस प्रत्याशी प्रदेश युवा अध्यक्ष गुंजन पटेल और निर्दलीय प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया से सीधी टक्कर है. अब तो 10 नवंबर को पता चलेगा कि उनके गृह क्षेत्र की जनता का उन्हें कितना साथ मिला है.