तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
06-Feb-2025 09:14 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले में एक जहरीले गेहुअन सांप से खेलना एक युवक को भारी पड़ गया। खेलने के दौरान सांप ने उसे डस लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना बेनी बीवीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के करहारा पंचायत के सोहरौल गांव की है। मृतक की पहचान स्व. सुटटू यादव के 35 वर्षीय पुत्र इंदल यादव के रूप में हुई है।
जिसने सोहरौल में एक पुल के पास से विषैले सांप गेहुअन को पकड़ा और उसे गले में लपेटकर गांव में घूमता रहा और लोगों को दिखाने लगा। तभी इसी बीच जहरीले सांप ने युवक को डस लिया। लेकिन इसके बावजूद वो गले में सांप को लपेटे रहा और लोगों को इसे दिखाता रहा। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी युवक को ऐसा करने से मना करते रहे लेकिन वह नहीं माना। उसकी हरकत को कुछ लोग अपने कैमरे में कैद करते दिखे।
लोग सांप को फेंकने और अस्पताल जाने की सलाह युवक को दी। क्योंकि सांप के काटने के कुछ समय बाद जब जहर अपना असर दिखाना शुरू किया तो युवक छटपटाने लगा और जमीन पर गिर गया। युवक की आंखें आंसू से भर गये थे। समय बीतने के साथ ही जहर का असर भी बढ रहा था। इसके साथ ही युवक की छटपटाहट भी बढ़ती जा रही थी। किसी ने छटपटा रहे युवक इंदल को उठाया तक नहीं क्योकि बताया जा रहा है कि उसके गले में उस समय भी गेहूमन सांप लिपटा हुआ था जिसके कारण लोग उसके निकट जाने से डर रहे थे।
बाद में युवक ने किसी प्रकार खुद सांप को गले से निकालकर एक डब्बे में बंद कर दिया...तब जाकर वहां मौजूद लोग युवक को उठाकर आनन फानन में बेनीपट्टी हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए, लेकिन तब तक काफी विलंब हो चुका था और जहर काफी ऊपर चढ़ जाने के कारण युवक की रास्ते में ही मौत हो गई...करहारा के पंचायत समिति सदस्य सदरे आलम और पूर्व उपमुखिया विनोद यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक साल पहले मृतक की माँ और 20 साल पूर्व उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। मृतक की शादी नहीं हुई थी।