तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
14-Mar-2025 07:08 PM
By First Bihar
Madhubani: मधुबनी में होली के हुड़दंग का खुद बाइक सवार युवक शिकार हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। एक की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कलुआही थाना क्षेत्र के कलुआही चौक की है ।
कलुआही थाना क्षेत्र के कलुआही चौक पर एक बाइक सवार होली के हुड़दंग का खुद शिकार हो गया । बताया जाता है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिर से टकरागई जिस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।
दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से कलुआही पीएससी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे की चिकित्सा शुरू कर दी है ।
बताया जाता है कि कलुआही थाना क्षेत्र के हरपुर माल टोल निवासी सोनू कुमार बाइक पर सवार होकर सुमन कुमार के साथ रहिका थाना क्षेत्र के मारर गांव स्थित अपनी बहन के ससुराल आया हुआ था । जो आज सुबह तकरीबन 10:00 बजे के आसपास बहन के ससुराल से घर के लिए निकला था इसी दौरान कलुआही पहुंचने पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकड़ाई ।
टक्कर इतना जबर्दस्त था कि बाइक पर सवार सोनू और सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे स्थानीय लोगों की मदद से कलुआही पीएससी ले जाया गया पीएससी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया ।
मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने सुमन कुमार को मृत्यु घोषित कर दिया वहीं सोनू की चिकित्सा जारी है मृतक सुमन कुमार की पहचान कलुआही थाना क्षेत्र के हरपुर माल टोल निवासी रामनिवास के पुत्र के रूप में की गई है वहीं घायल सोनू कलुआही थाना क्षेत्र के ही हरपुर माल टोल निवासी रामदेव चौधरी का पुत्र बताया जाता है ।