दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
13-Jan-2026 08:00 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पंडौल प्रखंड के पंडौल स्थित पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस के दौरान पैनल में जोरदार विस्फोट हो गया। ब्लास्ट के बाद पैनल से निकले ज्वलनशील लिक्विड के फैलने से आग लग गई, जिससे वहां मौजूद 4 कर्मचारी आग में झुलस गए।
इस हादसे में सहायक अभियंता अश्वनी कुमार, स्टाफ सज्जन कुमार, गार्ड कमरूजमा और गार्ड प्रमोद राय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल विस्फोट और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।