RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना
29-Aug-2025 06:14 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के मधुबनी में कलुआही थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी में हुई डकैती के बाद मधुबनी एसपी योगेन्द्र कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने के आरोप में एक एएसआई, दो सिपाही और एक चौकीदार को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन की यह कार्रवाई लूट की घटना के समय गश्ती में लापरवाही को लेकर की गई है।
दरअसल, यह घटना 28 अगस्त 2025 की शाम करीब 4:30 बजे की है। कलुआही थाना अंतर्गत ग्राम मधेपुर स्थित इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी में पांच अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर गोदाम में मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की और 1.5 लाख रुपये नकद एवं दो मोबाइल फोन लूट लिए थे।
घटना की जानकारी मिलते ही SP योगेन्द्र कुमार ने तत्काल मामले की स्वयं मॉनिटरिंग शुरू की और कार्रवाई करते हुए कलुआही थाना में तैनात एएसआई संतोष कुमार (गश्ती पदाधिकारी), सिपाही बिपिन कुमार, चौकीदार मोहम्मद शमीम समेत एक अन्य सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा थाना अध्यक्ष पायल भारती से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 मनोज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा लूटकांड में शामिल अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी