RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना
07-Jan-2026 10:28 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा घटना मधुबनी का है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने CSP संचालक को निशाना बनाते हुए 4 लाख 24 हजार कैश लूट लिया और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये।
पीड़ित मधेपुर PNB से कैश निकालकर बकुआ गांव जा रहा था। घटना को भेजा थाना क्षेत्र के सुंदरी गांव में बांध पर अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना भेजा थाना अंतर्गत कोसी दियारा क्षेत्र में एक सीएसपी संचालक से 4,24,000 रुपए दिन दहाड़े लूट लिया गया।
घटना उस वक्त हुई जब सीएसपी संचालक पंजाब नेशनल बैंक शाखा मधेपुर से रुपए लेकर बकुआ गांव स्थित अपने सीएसपी सेंटर पर जा रहा था। इसी दौरान सुंदरी गांव के निकट बांध से पूरब अपराधियों ने दिन के 2:35 बजे वारदात को अंजाम दिया। घटना में शामिल हथियारबंद दो अपराधी एक सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार थे।
घटना को लेकर बकुआ गांव निवासी बुलन देव के पुत्र सीएसपी संचालक 20 वर्षीय कर्म सिंह ने भेजा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना की सूचना मिलते ही भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिला से टेक्निकल सेल को बुलाकर छानबीन किया गया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा है।