RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना
24-Dec-2025 08:15 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी के काली मंदिर के पास स्थित बस स्टैंड में आग लगने से तीन दर्जन के करीब दुकानें जलकर राख हो गई। अगलगी की इस घटना में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बता दें कि इस बस स्टैंड से पटना से जयनगर और हरलाखी से जयनगर सहित अन्य स्थानों के लिए रोजाना कई दर्जन बसें खुलती है।
इस अग्निकांड में लंबी दूरी की कई निजी बस एजेंसियों के बुकिंग कार्यालय भी जलकर खाक हो गए। अगलगी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगो की मदद से दमकल कर्मियों ने आग को नियंत्रित किया।
बस स्टैंड में निर्मल कुमार ,कांति देवी ,मुन्ना राय ,शिवम् जेनरल स्टोर्स बैद्यनाथ महतो ,महादेव साह ,बिक्की साह मनोज कुशवाहा ,रौशन कुमार ,छोटू कुमार ,अर्जुन साह का जहां चाय नाश्ता का दुकान जल गया वहीं , एक आग लगी बस को बचाने में बस ड्राइवर सुभाष यादव झुलस कर घायल हो गये जिन्हें सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
इस अग्निकांड के बाद तीन दर्जन छोटे बड़े दुकानदार की रोजी रोटी तवाह हो गया सभी बेरोजगार हो गए। दुकानदारों ने सड़क पर टायर जलाकर बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क को जामकर दिया । पीड़ित कुछ समझ नहीं पा रहे हैं कि आग कैसे लग गई। बस स्टैंड में आग लगी या किसी शरारती तत्वों की करतूत है इसकी जांच की मांग उठने लगी है ।







