BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
18-Feb-2026 05:35 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: नेपाल में 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को 72 घंटे के लिए सील किया जाएगा। इस दौरान सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, चुनाव के मद्देनजर असामाजिक तत्वों की आवाजाही और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, इस अवधि में आपातकालीन सेवाएं बहाल रहेंगी। सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल नेपाल (एपीएफ) द्वारा संयुक्त गश्त की जा रही है।
दोनों देशों के सुरक्षा बल संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चेक पोस्टों और सीमा स्तंभों के आसपास विशेष निगरानी रख रहे हैं। आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
एसएसबी 18वीं बटालियन राजनगर के कमांडेंट दामोदर प्रसाद मीणा के निर्देश पर लदनियां प्रखंड के पिपराही बीओपी प्रभारी सहायक कमांडेंट विकास कुमार राय और नेपाल एपीएफ 7वीं बटालियन, सिरहा जिला के इंस्पेक्टर हरी बहादुर बसनेट ने संयुक्त रूप से बॉर्डर पिलर संख्या 253/19 के समीप गांवों में फ्लैग मार्च और संयुक्त पेट्रोलिंग की। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों से शांतिपूर्ण और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गई।
चुनाव के दौरान शराब, मादक पदार्थ, अवैध हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री की तस्करी की आशंका को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दोनों देशों के अधिकारी लगातार समन्वय और संवाद बनाए हुए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।