तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
24-May-2025 09:18 AM
By First Bihar
Bihar News: मधुबनी जिले के जयनगर में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जयनगर अंचल के प्रभारी अंचल निरीक्षक अजय मंडल को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से जयनगर सहित पूरे मधुबनी जिले में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि अजय मंडल एक मामले को निपटाने के लिए 3 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत के आधार पर निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और उन्हें जयनगर में रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। अजय मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हाल के दिनों में बिहार में ऐसी कई कार्रवाइयां देखने को मिली हैं, जहां भ्रष्ट अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है। जयनगर में हुई इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और ईमानदारी की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कुमार गौरव की रिपोर्ट